Advertisement

बासुदेव फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण

कार्यक्रम में पहुंची बेरमो विधायक की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बासुदेव फाउंडेशन की ओर से बोकारो थर्मल स्थित पंचायत भवन में 27 जनवरी को समारोह आयोजित किया गया। यहां सुधा ब्यूटी पार्लर की ओर से महिलाओं के लिए संचालित ब्यूटीशियन सहित अन्य प्रशिक्षण कोर्स में सफल 18 महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह ने महिलाओं व युवतियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही संस्था की प्रशिक्षिका नीतू देवी एवं उनकी महिला टीम की सराहना करते हुए कही कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने बेरमो विधायक सहित राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद करने की भी बात कही।

इस अवसर पर गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा, उप मुखिया देवंती देवी, बिनीता प्रसाद, बीणा देवी, बेरमो विधायक प्रतिनिधि रिंकू सिंह, सुषमा कुमारी, राकेश सिंह, सुरेश महतो, राजेश दुबे, महेश कुमार, अनिल पासवान, रश्मि कुमारी, खुशी कुमारी, गुंजन देवी, रिशु कुमारी, अंजली कुमारी, कंचन कुमारी, कुमकुम कुमारी, सुमन देवी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *