गांव से नगर तक झंडोत्तोलन और राष्ट्र भक्ति गीतों की धूम
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण से लेकर नगर क्षेत्र तक बीते 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की धूम मची रही। देश भक्ति गीतों से सम्पूर्ण वातावरण गूंजता रहा।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला परिषदीय डाक बंगला मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में सोनपुर एसडीओ आशीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने अनुमंडलीय कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में सब जज प्रथम मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया।एसडीपीओ नवल किशोर ने अपने सरकारी आवास पर झंडोत्तोलन किया।
इसके अलावा क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कॉलेज, भाजपा, जदयू, राजद, जन सुराज पार्टी कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया। झांकी और परेड के चयनित टीम को अनुमंडल पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान एसडीपीओ नवल किशोर, डीसीएलआर रश्मि कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान, अवर निर्वाची पदाधिकारी अख़लाख़ अंसारी, बीडीओ अरोमा मोदी, सीओ आदिति श्रुति, थानाध्यक्ष राजनंदन सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

अधिवक्ता संघ अनुमंडल न्यायालय सोनपुर में संघ के अध्यक्ष नवल कुमार सिंह, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी, नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष अजय शाह, अवर निबंधन कार्यालय में अवर निबंधन पदाधिकारी नरेश कुमार विश्वकर्मा, सोनपुर थाना में थानाध्यक्ष राजनंदन, नयागांव थाना में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, पहलेजा थाना में थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी, हरिहरनाथ थाना में थानाध्यक्ष स्वर्ण सुप्रिया, महेश्वरी चौक पर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने झंडोतोलन करते हुए शहीद महेश्वर सिंह को सोनपुर एसडीओ सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया।
सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने भी अपने पार्टी कार्यालय सहित कई स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के उप मुखिया सतीश कुमार ने सबलपुर बभनटोली स्थित वशिष्ठ निवास परिसर में झंडोत्तोलन किया।
देश के नागरिकों को नीति और नियत के साथ कार्य करने की जरूरत-साक्षी
सोनपुर प्रखंड के हद में भरपुरा पंचायत भवन पर 76वां गणतंत्र दिवस के मौके पर मुखिया मीना देवी ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पंचायतवासियों को संबोधित करते हुए छात्रा साक्षी कुमारी ने कहा कि देश के नागरिकों को नीति और नियत के साथ कार्य करने की जरूरत है, तभी हमारा गणतंत्र मजबूत और विकसित होगा।
कहा कि आज देश में हर जगह भ्रष्टाचार चरम पर है। दहेज प्रथा के कारण आज बिहार में भ्रूण हत्या, बाल विवाह, महिलाओं का उत्पीड़न जैसी समस्याएं हैं। बेरोजगारी इस तरह बढ़ गई है कि अधिकांश रहिवासी भ्रष्टाचार व् अपराध में संलिप्त हैं। ऐसे में सरकार और समाज को सोचने और समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान के बनाए गए नियमों के अनुसार से नहीं चलने से अनेक समस्याओं से नागरिक परेशान होते हैं।
![]()













Leave a Reply