Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन का सोनपुर में भव्य स्वागत

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर 27 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार वैशाली एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के क्रम में सोनपुर स्टेशन पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने फूल – मालाओं से शाहनवाज़ हुसैन का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नगर अध्यक्ष बब्लु को उनकी 50वें जन्मदिन पर मिठाई खिलाई और बधाई दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह सम्राट, भाजयुमो सारण जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, हेमनारायण सिंह, भाजपा सोनपुर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, हर्षबर्धन, कमलेश कुमार सिंह संटु आदि भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *