साभार/ नवी मुंबई। दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) में एक कंटेनर में से 130 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक अफगानिस्तान का नागरिक है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनीषी चंद्रा ने बताया कि कंटेनर में जूट के 260 थैलों में से 130 किलोग्राम अफगान की सूखी हेरोइन जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ को तुलसी के बीज की खेप के तौर पर लाया जा रहा था।
यह अफगानिस्तान के इस्लाम किला में बनी थी और इसे समुद्री रास्ते से ईरान के बांदर अब्बास से मुंबई लाया गया था। अधिकारी ने बताया कि मामले में अफगान के एक नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले अफगान के चार नागरिकों सहित सात लोगों को उनके पास से 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस अभी तक करीब 1,320 करोड़ रुपये की कीमत की 330 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर चुकी है।
![]()












Leave a Reply