Advertisement

पुस्तकालय में नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का किया गया उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा एवं जिलाधिकारी अमन समीर की उपस्थिति में एरिक्ट (Ariqt) इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ रूपेश कुमार ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को फीता काटकर उद्घाटन किया।

सारण के जिलाधिकारी समीर की पहल से सारण पुस्तकालय भवन में एक आधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो का निर्माण कराया गया है। उक्त स्टूडियो का निर्माण एरिक्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई सीएसआर निधि से बनाया गया है। जिलाधिकारी की यह पहल अपने आप में अनूठी है।

जानकारी के अनुसार उक्त स्टूडियो के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों द्वारा अपना अनुभव साझा किया जायेगा। ऑनलाइन लर्निंग के लिये भी लेशन रिकॉर्ड किया जा सकेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर लाइव माध्यम से आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा सकेगी।

आज उद्घाटन के उपरांत एरिक्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ रूपेश कुमार के एक सफल उद्यमी बनने की यात्रा का पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया गया। जिसे शीघ्र ही सारण गुरु चैनल पर प्रसारित किया जायेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त यतेन्द्र पाल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *