Advertisement

मतदाता जागरूकता को लेकर मुखिया आवासीय कार्यालय पर बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मतदाता जागरूकता को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो पूर्वी पंचायत के संडे बाजार स्थित मुखिया के आवासीय कार्यालय में 25 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी ने की।

बैठक में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता को लेकर खासकर महिलाओं को जागरूक रहने की बात कही गयी। इस अवसर पर मुखिया दुर्गावती देवी ने कहा कि किसी देश की मजबूती वहां के अवाम की जागरूकता तथा राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे योगदानों से स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही महिलाएं जबतक इस ओर सजग नहीं होगी, तबतक एक तो लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत नहीं हो पायेगा, दूसरी ओर देश वास्तविक तरक्की नहीं कर पायेगा। इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम सभी जागरूक बने।

मौके पर पंचायत सचिव नरेश यादव, सुनीता देवी, रूबी देवी, डुलवा देवी, रानी देवी, बॉबी देवी, रीता देवी, सुजाता घोष, मीरा देवी, राखी देवी, छवि साहनी, कविता देवी आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी। यहां महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ ली गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *