Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत में तीन मामलों का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा, रांची एवं प्रधान जिला व् सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के निर्देशानुसार 25 जनवरी को जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने 25 जनवरी को कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो द्वारा मासिक लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एनआई एक्ट वाद, बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग आदि से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु किया जाता है।

उन्होंने बताया कि आयोजित मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके पहले बेंच पर जिला जज तृतीय फहीम किरमानी और अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति और अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजेश रंजन कुमार और अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता मौजुद थे। बताया कि आज के इस मासिक लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक वाद के 3 मामले का निष्पादन किया गया, जिसमें ₹5 लाख 50 हजार सुलहनीय राशि प्राप्त किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *