Advertisement

विधायक के सौजन्य से अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत में बंटा कंबल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ़ अनुप सिंह के सौजन्य से 25 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के विभिन्न वार्डो मे पच्चास कंबल बांटे गये।

जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में अंगवाली उत्तरी पंचायत के काली माता मंदिर परिसर मे विभिन्न वार्डो के 25 निरीह जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोडा, गाभरमोचरों, मधुपुर, बारकेंदुआ, नावाडीह आदि टोलो मे 25 गरीबों को कंबल दिया गया। दोनों पंचायतो में कुल 50 कंबल बांटे गये।

मौके पर पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, सत्यजीत मिश्रा, अजय जायसवाल, गौतम पाल, एनायत हुसैन, बरुन मिश्रा, आलेनबी अंसारी (अंगवाली), मानिक मंडल, चमन सोरेन, बाबू दास, विश्वनाथ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *