Advertisement

सोनपुर रेल स्टेडियम में अंतर विभागीय एथलीट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेलवे स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अंतर विभागीय एथलीट प्रतियोगिता का फाइनल इवेंट 25 जनवरी को संपन्न हो गया। सभी फाइनलिस्ट प्रतियोगियों को सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने पुरस्कृत किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में 9 खेल इवेंट कराया गया, जिसमें कुछ ग्रुप इवेंट भी शामिल थे। एथलीट प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण के बाद मंडल के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक सूद ने अपने हाथ में लिए मशाल को बुझाकर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मंडल, क्रीड़ा अधिकारी मनीष सौरव, सहायक क्रीड़ा अधिकारी आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप पासवान, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता पुष्कर कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) पवन नाग, वरिष्ठ मंडल अभियंता कृष्ण मोहन इत्यादि मौजूद थे।

यह आयोजन सोनपुर रेल मंडल क्रीड़ा संघ के पदाधिकारी के देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था, जिसके मुख्य कर्ताधर्ता राजकुमार यादव कीड़ा सचिव, क्रिकेट(सचिव) संतोष प्रकाश सिंह अन्य सदस्य फैज अली खान, ज्योति कुमार, बच्चन कुमार, हिमांशु कुमार, प्रमोद कुमार, फुटबॉल सचिव शमशेर आलम, राजू कुमार एवं वैभव सिंह आदि द्वारा किया गया।

इस एथलीट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मंडल रेल प्रबंधक सूद ने मंडल क्रीड़ा संघ सोनपुर को ग्रुप अवार्ड ₹40000 देने की घोषणा की। इसके सफल आयोजन में मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर विवेक भूषण सूद के मार्गदर्शन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्थानों रेलवे स्टेडियम सोनपुर, जेडआरटीआई मुजफ्फरपुर, रेलवे इंटर कॉलेज गढहरा, समई कार्यालय बरौनी, समई कार्यालय थाना बिहपुर,
पीडब्लूआई शाहपुर पटोरी एवं विद्युत टीआडी खगड़िया का अन्तर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में सहभागिता रही।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, चेस, धीमा साइकिल रेस, लुडो, रस्सी कूद, 50 मीटर सैक रेस और रस्साकशी जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और व्यक्तिगत लाभ प्रदान करना रहा। साथ ही व्यक्तिगत विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन कौशल में सुधार करना भी है। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *