Advertisement

सीआईएसएफ बैरक में प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भारत सरकार के प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम के तहत डीवीसी बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरक मे 24 जनवरी को एक दिवस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीआईएसएफ जवानो को प्रकृति परीक्षण से संबधित विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित शिविर में उपस्थित आयुर्वेद के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर अजय कुमार प्रसाद एवं सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट कमांडेन्ट अरुण प्रसाद ने कहा कि प्रकृति परीक्षण के माध्यम से हम कई बीमारियों से आसानी से निजात पा सकते है। यहां प्रकृति परीक्षण के तहद सीआईएसएफ के सभी जवानों को स्वास्थ्य के बारे मे बताया गया। साथ ही कहा गया कि बीमारियों का ईलाज आयुर्वेद पद्धति से किया जा सकता है।

इस अवसर पर निरीक्षक अमरीश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक कपिल बेहरा, अजीत कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, एम के तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश यादव, ए के तिवारी, कामेश्वर शर्मा, प्रधान आरक्षक रणबीर सिंह आदि बल सदस्य उपस्थिति थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *