Advertisement

जिलाधिकारी की पहल से छपरा में मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 5 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से छपरा में मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। खेल विभाग ने इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।नए साल में सारण के खेल प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।

बताया जाता है कि सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की पहल से इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था। खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा 566.47 लाख (5 करोड़ 66 लाख 47 हजार) रुपये के तकनीकी प्राक्कलन के आलोक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत इस इंडोर स्टेडियम का निर्माण गर्ल्स स्कूल छपरा के परिसर में कराया जाएगा। इस स्टेडियम में चार बैडमिंटन कोर्ट के साथ-साथ मल्टी यूटिलिटी जिम एवं अन्य इंडोर खेलों की भी व्यवस्था होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *