Advertisement

सामुदायिक भवन में संयुक्त मोर्चा द्वारा मनायी गयी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित सामुदायिक भवन में 23 जनवरी को संयुक्त मोर्चा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। यहां उपस्थित तमाम जनों ने नेताजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।

मौके पर संयुक्त मोर्चा के संयोजक सह अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और क्रांतिकारी थे। नेताजी को उनके साहस, दृढ़ संकल्प और अद्वितीय रणनीतियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने देशवासियों के बीच देशभक्ति और बलिदान की भावना को जागृत किया।

संयुक्त मोर्चा उपाध्यक्ष मणिलाल सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान केवल उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीयों के आत्म सम्मान, साहस और आत्म निर्भरता को बढ़ावा दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व अर्पित किया। उनकी प्रेरणा हमें देश और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की सीख देती है। साथ ही ये सीख भी मिलती है कि जब उद्देश्य महान हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है।

मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष राजेश रजवार, सचिव राजश्वर रविदास, ऋषि साव, प्रकाश रविदास, नरेश यादव, कारू साव, जगदीश गिरि, लाल यादव, रघु गिरि, अनवर अली, सोनू यादव, सुरेश यादव, महावीर यादव, जागेश्वर रजवार सहीत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *