Advertisement

नीलाम पत्र व् राजस्व वाद अनुश्रवण के लिए जरूरी कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर-आयुक्त

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा ने 22 जनवरी को राजस्व पर्षद, बिहार द्वारा आयोजित नीलाम पत्र वाद एवं राजस्व न्यायालयों के वादों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के उपरांत उन्होंने प्रमंडल स्तर पर नीलाम पत्र वादों एवं राजस्व न्यायालय के वादों के अनुश्रवण के लिए कंट्रोल रूम अथवा कॉल सेंटर की स्थापना का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर आयुक्त मीणा ने कहा कि नीलाम पत्र के वैसे मामले जिसमें विपक्षी लगातार अनुपस्थित रहते हैं, इसके साथ ही पुराने लंबित वादों में संबंधित समाहर्त्ता सभी वादों का एक समेकित आम सूचना दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करायें। उन्होंने कहा कि यदि उसके बाद भी सुनवाई में पक्षकार की उपस्थिति नहीं होती है तो विधिवत् आदेश पारित करते हुये मामले को निष्पादित किया जाय।

आयुक्त ने वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय निरीक्षण के दौरान कम से कम पुराने पन्द्रह वादों का निरीक्षण अवश्य करें तथा निरीक्षण टिप्पणी में भी इसका उल्लेख करें। उन्होंने कहा कि जिला समाहर्ता एवं पुलिस अधीक्षक अभियान चलाकर बॉडी वारंट/डिस्ट्रेस वारंट का तामिला करावें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *