Advertisement

आय प्रमाण पत्र मामले में अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा माले प्रतिनिधिमंडल

आय प्रमाण-पत्र नहीं बनाने के खिलाफ होगा घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल ने 20 जनवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के अंचलाधिकारी आरती कुमारी एवं आरओ रोहन रंजन से मिलकर पूर्व में जमा किए गये करीब 2 हजार आवेदन फार्म पर 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाना शुरू करने अन्यथा 27 जनवरी से अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।

इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सर्वे में पाये गये बिहार के अति निर्धन परिवारों को मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत 2-2 लाख रूपये सहायता राशि देने का प्रावधान है। इसमें 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता है।

आरटीपीएस द्वारा पैसे लेकर अमीर को भी गरीबी का प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत के बाद भाकपा माले ने राज्यव्यापी अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अंचल में करीब दो हजार आवेदन जमा किया गया था। लगभग 2 महीने बीत गये, लेकिन अबतक प्रमाण-पत्र बनना शुरू भी नहीं हुआ। जबकि जिले के समस्तीपुर, पूसा, विभूतिपुर, कल्याणपुर आदि प्रखंडों में आय प्रमाण-पत्र दना दन बनाया जा रहा है।सिर्फ ताजपुर में इसे लेकर आनाकानी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर 20 जनवरी को अंचलाधिकारी से आय प्रमाण-पत्र बनाना शुरू करने अन्यथा 27 जनवरी से पुनः अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी से संबंधित ज्ञापन दी गयी है।
प्रतिनिधिमंडल में उनके अलावा भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, मो. कयूम, मो. एजाज, नौशाद तौहीदी, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजदेव प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *