Advertisement

कल्याण मंडप में कार्यक्रम को ले श्रीकृष्ण चेतना परिषद द्वारा प्रेस वार्ता

मिलन सह सम्मान समारोह मे मंत्री व् बेरमो विधायक होंगे शामिल

एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में श्रीकृष्ण चेतना परिषद बेरमो का मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन 20 जनवरी को कल्याण मंडप करगली मे आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी श्रीकृष्ण चेतना परिषद बेरमो के संयोजक भारत यादव, सदस्य कमोद प्रसाद, सदस्य जवाहरलाल यादव आदि ने करगली के कल्याण मंडप में 19 जनवरी को प्रेस वार्ता कर दी।

इस अवसर पर भारत यादव तथा कमोद प्रसाद ने कहा कि झारखंड में यादव समाज को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए उपयोग किया जाता है। पर इस बार पूरे झारखंड में संजय यादव को यादव समाज ने प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है।वही संजय यादव विधानसभा चुनाव जीत कर झारखंड में मंत्री बने, इससे यादव समाज में काफी खुशी है। कहा कि पूरे बेरमो के समाज के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें समाज में हो रहे कुरीतियों को लेकर चर्चा किया जाएगा। शिक्षा को लेकर कैसे बढ़ावा दिया जाए। समाज में इस पर चर्चा किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कहा गया कि कार्यक्रम में मंत्री संजय यादव, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण चेतना परिषद के सभी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *