Advertisement

स्कीम वर्कर की बैठक में वेतन व् राज्य कर्मी का दर्जा को लेकर संघर्ष का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आशा, रसोईया, कुरियर, सेविका, सहायिका आदि स्कीम वर्कर्स की संयुक्त बैठक 19 जनवरी को समस्तीपुर जिला मुख्यालय के मालगोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम में आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी संघ गोप गुट (ऐक्टू) के जिला सचिव अजय कुमार तथा संचालन ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के गिरजा देवी, सुनीता देवी, बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के रंजू कुमारी, कुमारी रंजू, रेखा कुमारी, बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के किरण कुमारी, अनीता कुमारी, संजू कुमारी, खेग्रामस के जिला सचिव जीबछ पासवान, कुरियर संघ के हरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान महासभा के दिनेश कुमार आदि ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में सर्वसम्मति से स्कीम वर्कर्स को वेतनमान एवं राज्य कर्मी का दर्जा देने समेत अन्य सरकारी सुविधा देने हेतु संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि आगामी 25 जनवरी को जिला के हद में लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में स्कीम वर्कर्स के महासमागम में बड़ी संख्या में भाग लेने, 9 फरवरी को शहर के मालगोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम में स्कीम वर्करों का कन्वेंशन करने, आगामी 24, 25 एवं 26 फरवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऐक्टू के राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी दिलाने, आगामी 9 मार्च को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में महाजुटान में बड़ी भागीदारी दिलाने का निर्णय लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *