पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय को दिया गया संगठन महापर्व सदस्यता प्रपत्र
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को 18 जनवरी को संगठन महापर्व सदस्यता प्रपत्र सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद पांडेय के बोकारो जिला के हद में आवासीय कार्यालय फुसरो में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय एवं जिला सदस्यता प्रभारी संजय सिन्हा को आयोजित बैठक में पांडेय एवं विक्रम पांडेय ने अपनी सक्रिय सदस्यता का आवेदन प्रपत्र सौपा।

संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 – 2027 की उक्त बैठक में बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी संजय सिन्हा, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्षा अर्चना सिंह, बासुदेव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, सचिन मिश्रा, सी पी सिंह, महामंत्री रमेश स्वर्णकार, मंडल-सह-संयोजक शंकर सिन्हा, सूरज कुमार सिह, संजय सिंह, दशरथ महतो, रणविजय सिंह, अशोक मिश्रा के अलावे दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply