Advertisement

करगली वाशरी मे सेवानिवृत्त क्लर्क सुशांत कुमार मुखर्जी को दी गई विदाई

मुखर्जी का समर्पण और कड़ी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा-पीओ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली वाशरी मे 18 जनवरी को सेवानिवृत्त क्लर्क सुशांत कुमार मुखर्जी को सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

इस अवसर पर वाशरी के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) वी. एन. पांडेय और कार्मिक प्रबंधक पी. एन. सिंह ने मुखर्जी को शॉल ओढ़ाकर विदाई दी।

पीओ पांडेय ने सेवानिवृत्त क्लर्क सुशांत कुमार मुखर्जी की कंपनी में सेवाओं और योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मियो की बदौलत कंपनी ने यह ऊंचाई हासिल की है। उन्होंने मुखर्जी और उनके परिवार को खुशहाल, स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि वे अपनी दिनचर्या बनाएं और खुद को सामाजिक और अन्य रूप से व्यस्त रखें। कहा कि उनका समर्पण और कड़ी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *