Advertisement

विस्थापित समस्याओं को लेकर सांसद व् डीवीसी चेयरमैन के बीच समझौता वार्ता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी प्रभावित विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं के निदान को लेकर गिरिडीह सांसद एवं डीवीसी अध्यक्ष के साथ 18 जनवरी को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में समझौता वार्ता हुई।

जानकारी के अनुसार वार्ता में गिरिडीह सांसद द्वारा स्थानीय एवं विस्थापित समस्याओं से संबंधित सौंपे गए मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने का आश्वासन डीवीसी अध्यक्ष ने दिए। साथ ही विस्थापित समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द विस्थापित कोर कामेटी बनाने पर सहमति बनी। वार्ता में विस्थापित रैयतों के जमीन का मिनी सर्वे करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावे डीवीसी के बोकारो थर्मल में एक एवं चंद्रपुरा में दो नया पावर प्लांट का निर्माण करवाने की भी बात अध्यक्ष ने कही।

डीवीसी की पुनर्वासित गांव नया बस्ती को डीवीसी द्वारा जल्द जमीन का पट्टा देने पर भी सहमति बनी। वहीं एस पौंड में कार्यरत ठेका मजदूरों को एएमसी की तरह सुविधा देने एवं क्वाटर देने सहित शिक्षकों का वेतन बढ़ाने की भी बात वार्ता में रखी गई। जिसपर विचार करने का आश्वासन अध्यक्ष ने दिया।

वार्ता में उपरोक्त के अलावा सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जीतेन्दर यादव, जयलाल महतो, प्रियंका शर्मा, विस्थापित नेता राम नरेश प्रजापति, दिनेश मंडल, रोशन यादव, बालेश्वर यादव, अरबिंद पांडेय, मनोज दास, गुड़िया देवी, रीता देवी, सगीता देवी, तारा देवी, पप्पू सिंह, अकेलेश पिंगाले, मुकेश सिन्हा, सोनू यादव सहित कई अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *