प्रहरी संवाददाता/मुंबई। स्वतंत्र सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आने वाली 128वीं जयंती से पूर्व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री जयदीप मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक “चेका” The Road of Bones, का विमोचन मुंबई के मराठी पत्रकार संघ में किया जायेगा। शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से जुडी रहस्यों का पर्दाफाश ऑल इंडिया लीगल ऐड फोरम के सर्व भारतीय सचिव एवम सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुखर्जी करने वाले हैं। 18 जनवरी को देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के कई मायने हैं।
बताया जाता है कि इससे पहले यानि देश के लिए समर्पित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के मौके पर दिल्ली, जयपुर सहित देश के लगभग हर सूबे में इतिहास के जानकारों के साथ चर्चा की जाती रही है।
गौरतलब है कि इस पुस्तक के लेखक जॉयदीप मुखर्जी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वकील और अखिल भारतीय कानूनी सहायता फोरम और अखिल भारतीय बार एसोसिएशन के महासचिव हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अचानक गायब होना आज तक रहस्य बना हुआ है। इसी रहस्य का पर्दाफाश उन्होंने अपने इस पुस्तक में की है। बताया जाता है कि
ब्रिटिश शासन के दौरान एक निजी एजेंसी द्वारा यह घोषित किया गया है कि सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को ताइहोकू विमान दुर्घटना में हुई थी। लेकिन विमान दुर्घटना का कोई ठोस सबूत नहीं है। परंतु आज भी हर 23 जनवरी को, बोस के जन्मदिन पर, भारत के लोग “नेताजी वापस आओ” का नारा लगाते हैं।
अपनी पुस्तक, चेका, द रोड ऑफ बोन्स में, जॉयदीप मुखर्जी ने इस बात का समर्थन करने के लिए तथ्य और सिद्धांत प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने सवाल भी किया है कि नेताजी की गुमशुदगी आज भी रहस्य क्यों? वह जहां भी था वहां से उसे भारत वापस लाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया और जांच फाइलों को उजागर करने की भी कोई पहल क्यों नहीं की गयी। इन्ही सब बातों पर प्रकाश डालते हुए लेखक ने इस पुस्तक को बड़ी बारीकी से अपने 20 वर्षो के रिसर्च के बाद लिखा है। किताब प्रेमियों और इतिहास पर रुचि रखने वालो के लिए यह पुस्तक वरदान साबित होगा।
Tegs: #AD-jaideep-mukherjee-will-reveal-the-secret-of-netajis-life
77 total views, 3 views today