Advertisement

मकर संक्रांति पर सारंडा के बोंगा मांडा मे दो दिवसीय मेला का आयोजन

औषधि के समान राम नाम का जप से मन को परम शांति मिलती है-शत्रुधन मिश्रा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सारंडा के गंगदा पंचायत क्षेत्र में स्थित पवित्र स्थल पर बोंगा मांडा पत्थर, जहां लाल रंग के पदचिह्न हैं, श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और रामभक्त हनुमान की पूजा-अर्चना की।

मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर महावीर हनुमान का श्रीराम ध्वज ऊंचे पहाड़ और चट्टानों पर स्थापित किया गया, जिसमें पहाड़ी चढ़ाई में डेढ़ घंटे का समय लगा। बोंगा मांडा के पवित्र पदचिह्न पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर समाजसेवी शत्रुधन मिश्रा ने कहा कि राम नाम का जप एक ऐसी औषधि के समान है, जिसे अगर सच्चे हृदय से जपा जाए तो सभी आदि-व्याधि दूर हो जाती है। मन को परम शांति मिलती है।

दो दिवसीय मेले में गुवा, ठाकुरा, रोवाम, घाटकुरी, गंगदा समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पुजारी रोया तुमुई, उनातू जोगी तुमुई, सोमा सुरीन, सागर तुमुई और जेना सुरीन ने पूजा आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मकर संक्रांति के पवित्र उत्सव पर गंगा सिद्धू ने बोंगा मांडा स्थल पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद में गुड़, चूड़ा और अलीशा पिटा (पारंपरिक व्यंजन) बांटे, जिससे ग्रामीणों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *