सारण पूर्वी के जिलाध्यक्ष बने रंजीत और पश्चिमी के बृजमोहन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला में भाजपा को और सशक्त बनाने को लेकर संगठन को यहां दो भाग में बांट दिया गया। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय छपरा में 11 जनवरी को सर्वसम्मति से छपरा पूर्वी से रंजीत कुमार सिंह और छपरा पश्चिम से बृजमोहन सिंह जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किए गये।
इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित बबाज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने संगठन पर्व के अन्तर्गत सारण जिला भाजपा कार्यालय में सभी नेताओं और सभी मंडल अध्यक्षों की सर्वसम्मति से सारण पूर्वी से रणजीत कुमार सिंह और सारण पश्चिमी से बृजमोहन सिंह को जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किए जाने पर उन्हें बधाई दी।
मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं और बधाई दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने संगठन पर्व के अंतर्गत सारण में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए दो संगठन जिला बनाकर दोनों जिलाध्यक्ष का आम सहमति से निर्वाचन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों को मौके पर दिघवारा प्रखंड के शीतलपुर बाबू टोला के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह ने अंग -वस्त्र और माला से सम्मानित किया। बताया गया कि सारण पूर्वी के जिलाध्यक्ष जिले के 6 विधानसभा यथा छपरा, गरखा, परसा, अमनौर, मढ़ौरा एवं सोनपुर विधानसभा का संगठन का कार्य देखेंगे। जबकि सारण पश्चिमी के जिलाध्यक्ष 4 विधानसभा यथा एकमा, मांझी, बनियापुर एवं तरैया विधानसभा का संगठन का कार्य देखेंगे। मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, एमएलसी सच्चिदानंद राय, राकेश कुमार सिंह आदि नेतागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply