Advertisement

सेल संबद्ध डीएवी चिरिया में हिंदी विभाग द्वारा मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

मनुष्य के विकास में भाषा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण-प्राचार्य

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी चिरिया में हिंदी विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ व अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य शिव नारायण सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने सभी को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य ने हिंदी के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को सभी भाषाओं को पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मनुष्य के विकास में भाषा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वरीय हिन्दी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य एवं किशोर झा ने विभिन्न सम्मानित कवियों को याद करते हुए बताया कि भाषाओं का ज्ञान हमारे व्यक्तित्व को समृद्ध करता है। हमें निरंतर नई भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि भाषा के माध्यम से हम न केवल नए विचारों को समझते हैं, बल्कि अन्य संस्कृतियों और समाज से भी जुड़ते हैं। मौके पर वरीय शिक्षिका मौमिता मजुमदार द्वारा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की रिकार्डिग वाणी में उनकी कविता सुनाई।

मौके पर अन्य प्राध्यापकों ने अपने विचार प्रस्तुत कर हिंदी के महत्व पर अपने विचार साझा किया तथा हिन्दी पर विचार दिए। इस अवसर पर कक्षा दशम की छात्रा आकांक्षा एवं कक्षा अष्टम की छात्रा प्रज्ञा द्वारा कविता की प्रस्तुति द्वारा हिंदी की महत्ता को बताई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *