Advertisement

चित्रगुप्त महापरिवार ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को किया सम्मानित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा तेनुघाट अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान समारोह महा परिवार के अध्यक्ष जयकुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 10 जनवरी को तेनुघाट अधिवक्ता संघ पुस्तकालय भवन में की गई।

इस अवसर पर महा परिवार के अध्यक्ष जयकुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे परिवार की यह परंपरा रही है कि नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी को सम्मानित करते हैं, उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए आज हम सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान कर रहे हैं।

चित्रगुप्त महा परिवार के महासचिव भैया प्रीतम ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी, साथ हीं कहा कि चित्रगुप्त महा परिवार पिछले 50 वर्षों से समाज सेवा के कार्य में लगा है। तेनुघाट से हमारा पूरा लगाव रहा है। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कुमार अनंत मोहन सिन्हा के साथ हम सभी का बहुत ही अच्छा संबंध रहा है। वे हमारे लिए हमेशा एक गार्जियन के रूप में खड़े रहते थे। उनकी कमी हमे खलती है।

यहां बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष रतनलाल, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महा परिवार के सभी सदस्यों के साथ राजेश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार द्वारा संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त सचिव प्रशासन शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य शारदा देवी और धर्मवीर कुमार जयसवाल को माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस खास अवसर पर महा परिवार के सभी सदस्यों ने रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, जनार्दन प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, कुंदन कुमार, संतोष कटरियार, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा से भी मिल कर तेनुघाट चित्रगुप्त महा परिवार के बारे में जानकारी ली और विचार विमर्श किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *