Advertisement

अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अधिवक्ता संघ तेनुघाट के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा संघ के सदस्यों के साथ 10 जनवरी को वन भोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। उक्त आयोजन बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम के समीप स्थित पिकनिक स्थल पर किया गया।

जानकारी के अनुसार संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, महासचिव वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, उपकोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य शारदा देवी, निरंजन कुमार महतो, धर्मवीर कुमार जयसवाल, नरोत्तम प्रसाद एवं अनील कुमार द्वारा यह मिलन समारोह आयोजित किया गया था।

वन भोज सह मिलन समारोह में महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि यह मिलन समारोह आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि हम सभी मौजूद हैं और एक दूसरे को एक साथ लेकर चलने को हमेशा तत्पर हैं। सभी अधिवक्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग, साथ ही नव वर्ष के अवसर पर उन्होंने साधुवाद दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में जो भी संघ द्वारा सार्थक कदम उठाना पड़ेगा यह समिति सदैव तत्पर रहेगा। यह विश्वास दिलाता हूं।

कहा कि सामाजिक कार्यों में भी संघ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रही है और आगे भी लेते रहेगी। बताया कि बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने का संघर्ष भी जारी रहेगा। बहुत जल्द माननीय जनों से मिलकर उस दिशा में पहल शुरू किया जाएगा। आगे भी यह परंपरा जारी रहेगा। उक्त वनभोज सह मिलन समारोह में अधिवक्ता संघ के सदस्य मौजूद थे जिन्होंने वन भोज सह मिलन समारोह का आनंद उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *