सबलपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पूर्वी पंचायत के हस्ती टोला स्थित लालू प्रसाद यादव उच्च विद्यालय में पिछले आठ दिनों से चल रहे श्रीमदभागवत कथा ज्ञान महायज्ञ बीते 9 जनवरी को विधिवत संपन्न हो गया।
इस अवसर पर हवन कार्यकम सह दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वृन्दावन से आये आचार्य अभिषेक जी महाराज ने भक्तों को हवन – पूजन कराया। इसके बाद दीक्षा कार्यक्रम संपन्न किया गया।
दीक्षा कार्यक्रम के मौके पर अभिषेक जी महाराज ने समस्त ग्राम वासियों को यज्ञ की सफलता पर सुख और संपन्नता का आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि सबलपुर दियारा स्वयं में एक तीर्थ है। यहीं पर पवित्र गंगा नदी और नारायणी का समागम हुआ है। यह संत भूमि है। इसलिए इस यज्ञ को सफल बनाने में एक-एक श्रद्धालुओं की भक्ति का वे कायल हैं। सभी का वे आभारी हैं।
मौके पर उन्होंने प्रेम-भाईचारा और विश्व -बंधुत्व की बातें सभी को बताने का आग्रह किया। कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज को नशा से सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। इसके लिये समाज् को जागरूकता अभियान चलाकर इस कुरीति को दूर करना होगा। इस मौके पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजक हिरा प्रसाद, मुकेश कुमार शर्मा, बिनोद बाबा, मुंशीलाल राय, चंदेश्वर राय, बिंदेश्वर राय, नन्हक् राय, पंकज यादव, कामेश्वर यादव, अखिलेश कुमार, हर्षवर्धन, आलोक, उज्ज्वल सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply