Advertisement

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ शहरी व् ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों को कर रही जागरूक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बोकारो जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रथ (एलइडी वान) के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इसके तहत जागरूकता रथ जिला के हद में चास नगर निगम, सेक्टर चार, बोकारो मॉल, सेक्टर नाइन, बेरमो, जैनामोड़, नयामोड़ और बोकारो स्टील सिटी के कई प्रमुख चौक चौराहो पर जाकर रहिवासियों को जागरूक किया गया। साथ हीं सभी रहिवासियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो प्रदर्शित कर सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई।

बोकारो के जिला परिवहन पदाधिकारी ने 9 जनवरी को जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहा सहित अन्य जगहों पर जाकर यातायात नियमों के पालन हेतु हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाया जा रहा है।

इसके अलावा आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अन्य कई तरह के कार्यक्रम भी किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यातायात नियमों के अनुसार दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ ही वाहन चालक अपने और अपने परिवार के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन जरूर करे। ज्ञात हो कि सड़क सुरक्षा माह आगामी 31 जनवरी तक मनाया जाएगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *