Advertisement

बगोदर में ससुर ने रिश्ते को किया तार-तार, थाना में मामला दर्ज

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र में एक ससुर ने रिश्ते को तार तार कर दिया। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है।

जानकारी के अनुसार ससुर द्वारा रिस्ते को तार तार करते हुए पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। जहाँ पुत्र वधु ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बगोदर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी ससुर को बगोदर बस पड़ाव से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि आरोपी बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव रहिवासी है, जो सहायक अध्यापक भी है। पीड़िता के अनुसार बीते 5 जनवरी की रात्रि वह घर पर अकेली थी। उसके पति और सास जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए पड़ोस के घर गये थे। घर में अकेली होने के कारण मौके का फायदा उठाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुत्रवधू ने बताया कि वह विरोध करती रही, मगर उसका असर उसके दरिंदा ससुर पर बिल्कुल नहीं पड़ा।

इधर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया है। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा अनुसंधान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *