Advertisement

नेहा मैरेज हाल बोकारो थर्मल में लायंस क्लब का 35वाँ नाइट चार्टर कार्यक्रम

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लायंस क्लब का 35वाँ नाइट चार्टर कार्यक्रम बीते 5 जनवरी को नेहा मैरेज हाल बोकारो थर्मल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला गवर्नर लॉयन सीमा बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा एक मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में कैबिनेट सेक्रेटरी लॉयन शुभम वाजपेयी ने दो नए गणमान्य जन खिरोधर महतो व् रत्नेश शर्मा को सदस्यता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित क्लब सदस्य को संबोधित करते हुए लॉयन सीमा बाजपेयी ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से सेवा भावना को आगे रखकर अपनी पहचान विश्व में बनाई है। इस सेवा भावना को आगे रखकर कार्यक्रम करते रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लायंस क्लब में युवा को सदस्य बनाए और समाज में मानव सेवा में अग्रिम भूमिका निभाए।

कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, लॉयन एस डी सिंह, लॉयन बिनोद भाटिया, धर्म सिंह, जोगेंद्र गिरी, संजय पासवान, प्रकाश ठक्कर, जितेंद्र सिंह, वही मंच का संचालन एन पी सिन्हा ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *