Advertisement

झामुमो जिला समिति द्वारा वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

समारोह में गोमिया विधायक सह सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो बोकारो जिला समिति के तत्वावधान में 5 जनवरी को जरीडीह प्रखंड के जैना खांजो नदी के निकटस्थ मैदान में वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गोमिया विधायक सह सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी तथा संचालन झामुमो जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने निभाया। कार्यक्रम आयोजन के पूर्व मुख्य अतिथि गोमिया विधायक सह सूबे के पीएचईडी एवं मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जिला समिति एवं विभिन्न आगंतुक प्रतिनिधियों की ओर से बुके देकर स्वागत किया गया।

समारोह में मंत्री प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे मंत्री पद देकर जो जिम्मेवारियां सौंपी गई है, उसपर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि गोमिया क्षेत्र ही नहीं पूरे राज्य भर की जनता की सेवा के लिए तत्पर हुं।

मंचासीन चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, बोकारो महानगर झामुमो अध्यक्ष मंटू यादव, किस्टो भगत, संतोष रजवार, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, उपाध्यक्ष अंबिका देवी, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, पंकज जायसवाल, मुकेश महतो (पेटरवार) आदि ने भी अपने संबोधन में विचार रखे।

जबकि महिला महानगर अध्यक्ष अनिता देवी, जिला सचिव निशा हेंब्रम, नीरू देवी, रिंकू देवी, जाहिदा खातून, सावित्री देवी, बबिता देवी, घुनू हांसदा, कृष्णा महतो, मीडिया प्रभारी विक्की आनंद, परशुराम नायक, लालदेव सोरेन सहित सैकड़ों महिला, पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे। झामुमो नेता राजू महतो ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर सबों ने सामूहिक रूप से पिकनीक का लुफ्त उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *