Advertisement

पलामू के मेदिनीनगर में पिंक सिटी बस का परिचालन शुरु, महिला, पुरुष कर सकेंगे सफर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के पलामू जिला के हद में मेदिनीनगर शहरवासियों को 4 जनवरी को बड़ी सौगात प्रदान की गयी है।शहरवासियों के आवागमन हेतु 4 पिंक सिटी बसों का परिचालन शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय परिसर में 4 जनवरी को नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने सभी पिंक सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम क्षेत्र की सीमा में चलाये जाने वाले पिंक सिटी बस में महिला एवं पुरुष दोनों सफर कर सकेंगे।

इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पिंक सिटी बस का परिचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें जीपीएस एवं मोबाइल चार्ज करने के लिए स्लॉट भी लगाया गया है।उन्होंने बताया कि पिंक सिटी बस छः मुहान से चियांकि, छः मुहान से निमिया भाया चैनपुर, छः मुहान से पोखरहा -रजवाडीह, छः मुहान से बिस्फुटा होते हुए पाटन मोड़ तक प्रतिदिन चलाया जायेगा। कहा कि पिंक सिटी बस का परिचालन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *