Advertisement

अपनी खुशियों में दूसरों को खुशियां बांटना ही सर्वश्रेष्ठ जीवनशैली है-ब्लडमैन सलूजा

ब्लडमैन सलूजा ने अपने जन्मदिन पर किया 52वीं बार रक्तदान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास रहिवासी ह्युमेन सेवियर ब्लड मैन हरबंश सिंह सलूजा ने 2 जनवरी को अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए रक्तदान किया। सलूजा ने आज अपने जीवन का 52वां रक्तदान किया।

ज्ञात हो कि, ह्यूमैनिटी सेवियर्स के संस्थापक अध्यक्ष हरबंश सिंह सलूजा विगत 16 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं। इनके द्वारा अभी तक 15576 यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है। विश्व रिकार्ड धारक ब्लडमैंन सलूजा को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो हेतु कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।

अपने जन्मदिवस पर रक्तदान कर रहे ब्लडमैन सलूजा ने कहा कि समाज के सभी वर्गो को अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या किसी भी तरह के खुशी के मौके पर किसी न किसी रूप में दूसरों को भी खुशियां बांटने का कार्य करना चाहिए। इसी क्रम में आज उन्होंने रक्तदान कर एक मासूम बच्चे को जीवन दान देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अपनी खुशियों में दूसरों को खुशियां बांटना ही सर्वश्रेष्ठ जीवनशैली है।

मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन बी. डी. मिश्रा, जयप्रकाश द्विवेदी, बोकारो मॉल के राजा जैन, ह्यूमैनिटी सेवियर्स के जयदेव राय एवं अवधेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *