Advertisement

मुखिया अनारकली द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म पूर्वी पंचायत में 2 जनवरी को 150 कंबल का वितरण किया गया।

मालूम हो कि पंचायत की मुखिया अनारकली के नेतृत्व में पंचायत के गरीब, बेसहारों और कमजोर तबके के रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया अनारकली ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को गरीब, असहाय व वृद्ध जनों के बीच वितरण किया गया है। कहा में कंबल मिलने के बाद लाभुको को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत में कई अन्य जरूरतमंद हैं, जिन्हें कम्बल दिया जाना है। वे इसके लिए जिला प्रशासन से कम्बल उपलब्ध कराने की मांग करेंगी।

वही कम्बल मिलने से मो. रमजान, हसीना खातून, पतवा देवी आदि लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर उप मुखिया शांति देवी, वार्ड सदस्य नीलम देवी, मंजू देवी, मो. शमसुल, मो. यूसुफ, समाजसेवी असनुल इस्लाम, नेपाली सिंह, कासिम अली आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *