Advertisement

नये साल का स्वागत के लिए फुसरो में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

आने वाले साल को सलाम…जाने वाले साल को सलाम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल मे नये साल के स्वागत के लिए बीते 31 दिसंबर की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल के सचिव महारुद्र नारायण सिंह, विद्यालय निदेशक सुषमा सिंह व जीएसटी मनोज सिंह की माताजी अवतारी देवी आदि ने केक काटकर मनाई। साथ ही साथ नव वर्ष की शुभकामनाएँ और बधाई दी।
इस अवसर पर सिंगर सह अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार द्वारा एक से बढ़कर फिल्मी गानो सहित महिलाओ और युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यहां फिल्मी गानो की आवाज के बीच महौल ऐसा था मानो मैट्रो सिटी (महानगर) का आनंद मिल रहा हो। बीच-बीच मे आनंदित कर देने वाले उदघोष से खुशिया दोगुणी हो रही थी। यहां उत्साह चरम स्तर पर देखा गया। यहां म्यूजिकल कुर्सी रेस और विवज प्रतियोगिता का आयोजन किया। अतिथियो द्वारा विजेता और उप विजेता को उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर संजय सिंह, राकेश शर्मा, लाल सिंह, बिजय सिंह, शरण सिंह राणा, दिलीप गोयल, संजय सिंह, सुखविंदर सिंह, खुशबू सिंह, प्रवीण कालरा, विनोद चौरसिया, मनोज शर्मा, विजय कुमार, शंभू यादव, अमन वर्णवाल, अलका कालरा, रीना वर्णवाल, नेहा वर्णवाल, पुनम वर्णवाल, नेहा सोनी, सीमा देवी, नीतू देवी, माहीराज, लक्ष्मी, मोनिका, संगीता सिंह, नारायण ठक्कर आदि सैकड़ो गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *