जीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नववर्ष के अवसर पर बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर नववर्ष की बधाई दी।
स्नेह मिलन समारोह में जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि नए साल का अवसर नए जोश, नई उमंग और नए उत्साह का अवसर होने के साथ ही सकारात्मकता के साथ नए संकल्प लेने का भी है। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, लगन और तत्परता से अपने उत्तरदायित्वों को निभाकर सुरक्षित ढंग से कंपनी हित मे काम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

एसओपी ने कहा कि नया साल केवल एक नई शुरुआत ही नहीं, बल्कि यह हमें निरंतर आगे बढ़ने की और नित नया सीखने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष से सीख लेकर एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना है।
इस अवसर पर एसओ मनोज कुमार सिंह, एसओ (ईएंडएम) जी. मोहंती, एसओ (सिविल) मनोज कुमार साह, एसओ (एक्स) यू के पासवान, एसओ (पी) माला कुमारी, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, सहायक कार्मिक प्रबंधक शालिनी यादव सहित आनन्द वर्मा, उमाशंकर, अरुण कुमार, निर्मल नायक आदि बड़ी संख्या कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply