Advertisement

डीएम ने दी सारण वासियों को नववर्ष की बधाई

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर द्वारा 31 दिसंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय कक्ष में मीडिया ब्रीफ़िंग कर समस्त सारण वासियों को नववर्ष की बधाई दी गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने सारण जिला व् छपरा शहर के विकास एवं जनजीवन सुगम बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न सड़क परियोजनाओं, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, जल निकासी की व्यवस्था, खेल के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, नगर निगम में किये जाने वाले अन्य कार्यों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने तमाम जिलावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ हीं कहा कि सभी संयमित होकर नववर्ष की खुशियां अपने परिवारजनों के साथ मनाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *