साभार/ पटना। बिहार-असम (Bihar- Assam) में बारिश और बाढ़ कहर बरपा रही है। बिहार में कोसी, गंडक समेत 5 नदियां उफान पर हैं और करीब दस जिले इसकी चपेट में हैं तो वहीं दूसरी ओर असम में ब्रह्मपुत्र समेत 10 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। दरअसल, नेपाल (Nepal) में हो रही लगातार भीषण बारिश का असर बिहार और असम में दिख रहा है। बिहार के सीतामढ़ी (Sitamarhi), मोतिहारी (Motihari), मधुबनी (Madhubani), सुपौल (Supaul), सहरसा (Saharsa), अररिया (Araria), किशनगंज (Kishanganj), कटिहार (Katihar), भागलपुर (Bhagalpur) व पूर्णिया (Purnia) जिलों की स्थिति बेहद खराब है।
कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थित चिंताजनक है। कोसी बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं और बैराज के ऊपर लाल बत्ती जलाई गई है।बाढ़ के कारण कई जिलों में गावों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। उधर असम के 25 जिलों में बाढ़ की स्थिति बेहद खराब है। 15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अगले कुछ दिनों में असम के कई जिलों भारी बारिश की आशंका जताई गई है। असम में बाढ़ की चपेट में सात से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है।
बिहार और असम दोनों राज्यों में कुल मिलाकर मौत का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। दोनों राज्यों में रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर रेल पटरियों पर पानी चढ़ गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पश्चिम बंगाल में सेतीझोरा और कालीझोरा के बीच कई जगहों पर रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।
![]()












Leave a Reply