मुंबई। देशहित में निकले तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) को चौतरफा प्रतिसाद मिल रहा है। रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन (Ranchi Express Gram Seva Foundation) की द्वारा इस यात्रा को निकाला गया है, जो देश के हर राज्य व शहरों के अलावा सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को अपने साथ जोड़ती जा रही है। इस यात्रा का खास मकसद देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ना है।
महाराष्ट्र शाखा के संरक्षक पिंटु दुर्रानी ने बॉलीवुड के फिल्म निर्माता विमल कुमार को तिरंगा सौंप कर उन्हें भी इस यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया। निर्माता विमल कुमार ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है, मुझे गर्व है कि पिंटु दुर्रानी ने मुझे इस योग्य समझा।
महाराष्ट्र शाखा के संरक्षक पिंटु दुर्रानी तिरंगा यात्रा में एक के बाद एक नामचीन हस्तियों को जोड़ते जा रहे हैं। इस यात्रा से जुड़ने वाला हर हिंदुस्तानी अपने आप को गौरवांवित महसूस करता है। 2014 से चल रहे तिरंगा यात्रा में लोग मिलते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। फिलहाल तिरंगा यात्रा से जुड़ने वाले मुंबई बॉलीवुड प्रसिद्ध निर्देशक विमल कुमार हैं। बता दें कि विमल कुमार ने जैसी करनी वैसी भरनी, राजा जी, घर संसार, सन्यासी मेरा नाम, तराजू, कर्ज चुकाना है, स्वर्ग यहां नरक यहां, दुलारा, दरिया दिल, सुनो ससुर जी, अगर तुम न होते, छोटे सरकार आदि फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। पिन्टू दुर्रानी ने बताया कि आने वाले समय में वो विमल कुमार के साथ एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं।
![]()













Leave a Reply