Advertisement

आउटसोर्सिंग में नियोजन की मांग लेकर विस्थापितों का गोविंदपुर फेस टू में प्रदर्शन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविन्दपुर फेज टू में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनी आरए माइनिंग (बीएलए) में विस्थापितों को नियोजन की मांग को लेकर रैयत विस्थापित सहयोग समिति के बैनर तले विस्थापितों द्वारा 27 नवंबर को प्रदर्शन किया गया।

समिति के सचिव नरेश राम महतो ने इस संबंध में कहा कि झारखण्ड राज्य निजी क्षेत्र नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के तहत 75 प्रतिशत नियोजन नियमानुसार सर्वप्रथम विस्थापितों के लिए आरक्षित है। फिर भी उक्त कम्पनी के प्रबंधक उक्त नियमावली के तहत विस्थापितों को नियोजन नहीं दे रहे है। बताया कि उक्त नियमावली के तहत विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर सीसीएल गोविन्दपुर फेज टू प्रबंधन के साथ कई बार बैठक हुई, जिसमें लिखित समझौता भी हुआ।

समझौतानुसार कम्पनी में काम करने के इच्छुक विस्थापित बेरोजगार युवाओं का नाम क्रम बद्ध सूची बनाकर दिया गया है, जिस पर नियोजन हेतु महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक की अध्यक्षता में बैठक रखा गया था, जिसमें कम्पनी प्रबंधक उपस्थित नहीं हुए। जिस पर महाप्रबंधक द्वारा समिति के प्रतिनिधि को आश्वासन दिया गया था कि कम्पनी प्रबंधक से बात कर पुनः बैठक बुलाई जाएगी, लेकिन महाप्रबंधक द्वारा अबतक बैठक नहीं बुलाये जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए विस्थापितों ने कम्पनी कार्यालय मुख्य गेट में प्रदर्शन कर आगामी चार दिसंबर से कम्पनी कार्य का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आन्दोलन करेंगे।

प्रदर्शन में प्रफुल्ल ठाकुर, फलजीत महतो, एनुल अंसारी, केदार साव, योगेन्द्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर, सुनिल कुमार, विनोद प्रजापति, सुरेन्द्र घांसी, जलील अंसारी, भुनेश्वर सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *