Advertisement

बीजेपी में शामिल हुईं सपना चौधरी

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। रविवार को BJP के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh chauhan), मनोज तिवारी (Manoj tiwari), हर्षवर्धन सिंह (Harshvardhan singh) जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे।

 

बता दें कि आज राजधानी दिल्ली (Delhi) के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (Jawahar lal Nehru Stadium) में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं। कार्यक्रम में चौधरी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महासचिव राम लाल, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली शहर इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी आदि शामिल थे।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं।

 

उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोडशो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं। सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर हैं, वह बॉलिवुड की फिल्मों में भी आइटम सॉग्स कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *