Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता अधीर चक्रवर्ती का इलाज के क्रम में मौत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में खुदीबेड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता अधीर चक्रवर्ती का इलाज के क्रम में 29 सितंबर को बोकारो जेनरल अस्पताल में निधन हो गया।

बताया जाता है कि पांच दिन पहले चक्रवर्ती का अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

समाजसेवी चक्रवर्ती के मौत की खबर पाते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत चक्रवर्ती समाज में गरीब, असहाय के प्रति हमेशा आगे रहते थे। जिसके कारण वे क्षेत्र में बाबा के नाम पर जाने जाते थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता आनंद महतो, अनीश जायसवाल, तुलसीदास जायसवाल, रफीक अंसारी, घनश्याम महतो, धर्मेंद्र मुंडा, गंगाधर महतो, फणींद्र मुंडा, जागेश्वर, दिलीप, अखिलेश्वर हेब्रम, सोमर महतो, दिलीप महतो, प्रकाश महतो, संजय सिंह, प्रफुल्ल महतो, लालदेव महतो, अखिलेश महतो, भुनेश्वर महतो, दिनेश महतो, बिंदेश्वर महतो, विद्युत गोस्वामी, विश्वजीत गोस्वामी, अशोक सिंह, संजय महतो, सुरेंद्र मुंडा, दिनेश मुंडा, मनोज महतो आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *