प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में वर्ग आठ में उत्तीर्ण 28 छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से 29 सितंबर को साईकिल दिया गया। कुछ दिन पूर्व नामो की सूची बताई गई थी और और आज इसका वितरण किया गया।
मौके पर मध्य विद्यालय अंगवाली के प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा, शिक्षक एस.के. खन्ना, पंचायत स. ई सदस्य बोबी देवी, शिवचरण, तारकेश्वर, यमुना प्रसाद, मो. हाकिम आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर इसी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में सात छात्राओं को साइकिल दी गयी। साथ ही छोटे बच्चो को स्कूली बैग भी दिया गया। मैके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, प्रधानाध्यापक नगीना हरिजन सहित शिक्षक पवन मिश्रा, निर्मल मिश्रा, सविता देवी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश कमार आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply