Advertisement

स्थायी कर्मियों के समान एक्सग्रेशिया की मांग को लेकर सप्लाई मजदूरों का प्रदर्शन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत सप्लाई मज़दूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीते 26 सितंबर को प्लांट परिसर में प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे प्रदर्शन के बाद प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान ने अपना प्रतिनिधि सुनील कुमार को भेज कर वार्ता के लिए बुलाया।

जानकारी के अनुसार वार्ता के क्रम में संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों ने एचओपी को स्मार पत्र समर्पित किया और वार्ता क़ी। वार्ता में सुचिबद्ध सप्लाई मज़दूरों को भारत सरकार के श्रम विभाग में संपन्न त्रिपक्षिय समझौता के अनुरूप बेहतर इलाज हेतु सुपर हॉस्पिटल क़ी सुविधा मुहैया कराने में हो रहे विलम्ब, स्थाई कर्मियों क़ी तरह इंसेंटिव का लाभ दिये जाने, दुर्गापूजा त्यौहार से पूर्व स्थाई कर्मियों के बराबर एक्सग्रेशिया भुगतान करने आदि मामले को मोर्चा प्रतिनिधियों से प्रबन्धन के समक्ष उठाया।

इस अवसर पर परियोजना प्रधान ने कहा कि सेफ्टी ऑफिसर और डीजीएम की उपस्थिति में वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान निकाला जायेगा। बेहतर इलाज वाले मांग पर प्रबंधन ने कहा कि इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डीजीएम के नहीं रहने के कारण आवास आवंटन के मामले पर विस्तार से बात नहीं हो सकी।

वार्ता में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, वरिष्ठ महाप्रबंधक एस एन प्रसाद, निदेशक एचआर सुनील कुमार और मोर्चा की ओर से ब्रज किशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक, अशीम तिवारी, संजय मिश्रा, रघुवर सिंह, सरजू ठाकुर शामिल थे।

जबकि प्रदर्शन में अमर नाथ सिंह, शिवकुमार पासवान, आर टिमन, विजय प्रसाद, वशीर अहमद, संजय सिंह, महेंद्र राम, धनेश्वर महतो, संजय प्रसाद, बिनोद कुमार, इंद्रदेव यादव, भीम प्रजापति, मनोज कुमार सिंह, बक्शी सिंह, संतोष पंडा, अरुण सिंह, अलीमुदिन, रंजीत यादव, दिलीप सिंह, बच्चू घासी, भुनेश्वर घासी, बंसी राय, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *