Advertisement

समझौता के बाद पति पत्नी को दिया गया पौधा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने 25 सितंबर को पति पत्नी को समझौता के बाद पौधा लगाने को दिया।

इस अवसर पर एसडीजेएम अग्रवाल ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायलय के मध्यस्थता केन्द्र में पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया। वहीं आपसी विवाद के समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला का निष्पादन होने के बाद दोनो पक्ष को पौधा दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के बीच आपस में विवाद होने के बाद तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में तलाक का मामला दाखिल किया गया था। जिसे न्यायालय द्वारा समझौता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र भेजा गया था। जहां मध्यस्थता केंद्र के अधिवक्ता विश्वनाथ द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले का निष्पादन कराया गया।

जिसके बाद अधिवक्ता विश्वनाथ और दोनों पक्ष के अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा और रीतेश कुमार जयसवाल के साथ दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक आदि की मौजूदगी में एसडीजेएम द्वारा पति पत्नी को पौधा लगाने को दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *