Advertisement

प्रखंड व् अंचल कार्यालय पर धरना को लेकर माले एवं खेग्रामस ने सौंपा स्मार पत्र

नल जलमिनार के अधूरे कार्य को पूरा कर पीएचडी के हवाले करे बीडीओ-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। गरीबों द्वारा जमा किये गये फार्म पर गरीबों को 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीनों को वासभूमि, कच्चा मकान वाले को पक्का मकान देने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, महिलाओं के समूह लोन माफ करने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने एवं 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 4 हजार रूपए करने, राशन में दाल-तेल-चीनी आदि शामिल करने, मनरेगा में लूट-भ्रष्टाचार बंद करने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले एवं खेग्रामस 28 सितंबर से ताजपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन करेगी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 25 सितंबर को बताया कि उक्त आंदोलन की लिखित जानकारी का आवेदन (स्मार पत्र) अनुमंडलाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी आदि को दे दिया गया है।

माले नेता सिंह ने बताया कि आय प्रमाण-पत्र, भूमि एवं आवास से संबंधित 548 फार्म भरकर बीते माह 22 अगस्त को जमा किया गया था, लेकिन आज तक प्रमाण-पत्र बनाना शुरू नहीं किया गया है। भूमि एवं आवास का फार्म भी पेंडिंग है।

यह जनविरोधी कदम है। इसके खिलाफ भाकपा माले एवं खेग्रामस धारावाहिक आंदोलन चलाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, मो. कयूम, मो. जाबीर, मो. शकील आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *