Advertisement

नए अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने पदभार ग्रहण किया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल कार्यालय में 24 सितम्बर को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं मुकेश मछुआ ने भी अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया।

विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, अनुमंडल कार्यालय के उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। साथ हीं पदभार ग्रहण कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी का स्वागत किया।

इस अवसर पर पदभार ग्रहण करते नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने सर्व प्रथम अनुमंडल के सभी जनता को शुभकामनाएं दी। साथ हीं उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण हो, यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

इसके साथ ही क्षेत्र में प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी तथा गणमान्य जनों के साथ समन्वय कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे तथा हमारे तक पहुंचने वाला हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करने का यथा संभव प्रयास करूंगा, ताकि रहिवासियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

उन्होंने बताया कि वे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार का मार्गदर्शन समय-समय पर लेते रहेंगे। कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने पर्यटन के क्षेत्र में तेनुघाट में लकीर खींचा है, उसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेरमो क्षेत्र काफी बड़ा है। यह अपने आप में एक जिला के समान है। यहां करने और सीखने के लिए बहुत कुछ है। कहा कि बेरमो के रहिवासी काफी सहयोगी है। मेरा लगभग सात माह का कार्यकाल शांति प्रिय रहा। कार्यालय के कर्मचारी भी मिलनसार और सहयोगी है।

मौके पर नियाज अहमद, कुंदन एक्का, दीपक कुमार, रामू रजवार, महेश कुमार, देवराज पासवान, मीरा देवी, गोपाल कुमार, विजय अम्बष्ट, राम रतन सहित अनुमंडल कार्यालय के तमाम कर्मचारीगण के साथ तेनुघाट पंचायत की मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, जिला परिषद प्रतिनिधि सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *