रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के लातेहार में 23 सितंबर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जन हुंकार रैली में वर्तमान राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे।
जानकारी के अनुसार जन हुंकार रैली में आए विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जितने भी दल राज्य सरकार का हिस्सा बने हुए हैं, हमलोगों को लूटने का काम करते रहे हैं। अपनी लूट की सोंच को धरातल पर उतारने के लिए झूठ बोलने का काम करते हैं।

मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड को बचाने का एक ही विकल्प बचा है। आगामी विधानसभा चुनाव में सही रूप से नेता का चुनाव करें। झारखंड राज्य जिस उम्मीद से बना वह उम्मीद धरा का धरा ही रह गया। यहां के रहिवासियों के सपना को चकनाचूर करके रख दिया गया है। इसलिए इंडिया गठबंधन को आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
![]()













Leave a Reply