Advertisement

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने पेटेता का किया दौरा

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें-हरिचरण साण्डिल

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल ने 23 सितंबर को पेटेता गांव में दौरा किया। उन्होंने यहां ग्रामीण युवाओं के साथ बैठक की।

बताया जाता है कि आगामी एक अक्टूबर को न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे सता परिवर्तन यात्रा हेतु जगन्नाथपुर मैदान में सभा होगी। जिसमें सभी ग्रामीण युवाओं को सैकड़ों की संख्या में भाग लेने हेतु अपिल किया गया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष साण्डिल ने ग्रामीणों को संबोधित किया तथा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अब पांच साल होने जा रहा है। न स्थानीय नीति बनाई, न बेरोज़गारी भत्ता दिया, न जल, जंगल और जमीन का अधिकार आदिवासियों को दिया। न ही हमारे क्षेत्र में खदानों को चालू किया। न ही झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन दिया।

हेमंत सरकार केवल झारखंड के खनिज संपदाओं को लूटते रहा है। ऐसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें। इस अवसर पर मनोज कुमार पान, बिनानन्द बेंकुड़ा, आकाश पान, मुन्ना कुमार पान, बुधराम तिरिया, जुगीन तिरिया, बुधराम साण्डिल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *