Advertisement

मंडल सभाकक्ष में रेल अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर के अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार के निर्देश में 23 सितंबर को हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों के सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की दिशा में राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। हिंदी क्विज प्रतियोगिता के आयोजन से अधिकारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति लगाव बढ़ने के साथ-साथ राजभाषा हिंदी एवं साहित्य के प्रति उनकी रूचि बढ़ती है।

इस प्रतियोगिता में राजभाषा हिंदी एवं हिंदी साहित्य से संबंधित विषयों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनका अधिकारियों ने सुगमता से जवाब दिया। यह उनकी हिंदी के क्षेत्र में ज्ञान एवं गहन अध्ययन को दर्शाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *