Advertisement

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से कोई वंचित न रहे-बीडीओ

जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत भवन सचिवालय में 9 सितंबर को आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (जेएसएलपीएस) नीलकंठ कच्छप, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजाता मुखर्जी, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य सह जेएमएम नेता संतोष महतो, जारंगडीह दक्षिणी पंचायत की सुमंती देवी, उप मुखिया पूजा देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने जारंगडीह दक्षिणी पंचायत स्वयं सहायता समूहों को सीएफ राशि के तहत ₹2 लाख का डेमो चेक प्रदान किया। यहां संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से कोई वंचित न रहे।

उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में अब 21 के बजाय 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिला अथवा बच्चियों को योजना का लाभ मिलने की बात कही। साथ हीं सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि लगभग यहां के रहिवासी महिला-पुरुष, बच्चे-बच्चियों की जरूरत के अनुसार सभी विभाग का स्टॉल लगाया गया है।

इसके अलावा बाकी जो भी समस्या है उसे यथा संभव निष्पादित करने का प्रयास किया जाता है, ताकि कोई भी सरकार के योजनाओं से बंचित नहीं रहे। इस अवसर पर बीडीओ ने बीडीओ ने बीपीओ विशाल कुमार को लेट लतिफी तथा कार्य में कोताही को लेकर कड़ी फटकार लगायी।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, आबुआ आवास विभाग, राशन कार्ड विभाग, सर्वजन पेंशन योजना, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, बैंकिंग सेवा सहित अन्य विभागों का स्टॉल लगाया गया था।

जिसमें पंचायत में अबुआ आवास, स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड संसोधन, राशन कार्ड संसोधन स्टॉल में काफी भीड़ देखा गया। इस मौके पर तमाम विभाग के कर्मी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उक्त पंचायत के पूर्व मुखिया सुदेश भुइयां, पंसस किरण देवी, स्वास्थ्य विभाग के बीटीटी कर्मी सुनील कुमार ठाकुर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश सहित तमाम कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *